top of page

UGC NET Admit Card December 2025

Updated: Dec 28, 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर साइकिल के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) NET - 2025 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। एजेंसी UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा देश भर में नोटिफाइड परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करेगी। सभी योग्य नागरिक UGC NET दिसंबर 2025 के लिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप 20 दिसंबर 2025 से NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के ज़रिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।


सारांश

विवरण

जानकारी

परीक्षा एजेंसी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट

परीक्षा चक्र

दिसंबर 2025

परीक्षा शहर स्थिति

जारी

एग्जाम सिटी जारी तिथि

20 दिसंबर 2025

UGC NET परीक्षा तिथि

31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

हेल्पलाइन नंबर

011-40759000 / 011-69227700

हेल्पलाइन ईमेल

 महत्वपूर्ण निर्देश

  • UGC-NET दिसंबर 2025 के लिए एडमिट कार्ड अस्थायी (Provisionally) रूप से जारी किया जाएगा। यह उम्मीदवारों की पात्रता शर्तें पूरी होने के अधीन होगा।

  • उम्मीदवार को एडमिट कार्ड National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट, समय एवं विषय के अनुसार ही परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

  • किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में आवंटित तिथि और समय के अलावा किसी अन्य समय या दिन परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • यदि कोई उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह सुबह 09:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक NTA की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है या आधिकारिक वेबसाइट पर लिख सकता है।

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दौरान उनका पालन अवश्य करें

नोटिस

UGC NET 2025 (दिसंबर सत्र) परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के शहर (Exam City) की सूचना से संबंधित नोटिस National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी।


परीक्षा पैटर्न

University Grants Commission National Eligibility Test (UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न पत्र में दो भाग (Part-I और Part-II) होंगे। दोनों भागों में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न होंगे और दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा

भाग

अंक

प्रश्नों की संख्या

भाग – I

100

50

भाग – II

200

100

कुल

300

150

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सबसे पहले National Testing Agency (NTA) की UGC NET दिसंबर 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:👉 ugcnet.nta.nic.in

  • होम पेज के ऊपर Latest News सेक्शन में दिए गए लिंक“Click Here to Download Admit Card” पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आप UGC NET दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

  • लॉगिन पेज पर अपना Application Number और Date of Birth निर्धारित बॉक्स में सही-सही दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखाया गया Security Pin (Captcha) सही से भरें।

  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका UGC NET दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।👉 इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।


Download Links

Download Exam City Intimation Slip

Download Exam City Intimation Slip Notice

Download Exam Schedule

Download Information Bulletin

Official Website


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page