top of page

SCERT Bihar NMMSS Scholarship Admit Card 2026

स्टेट काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), बिहार ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी एलिजिबल कैंडिडेट 08 मार्च 2026 से SCERT बिहार के ऑफिशियल पोर्टल scert.bihar.gov.in या nmmssbihar.co.in पर बिहार NMMS स्कॉलरशिप एग्जाम 2026 के लिए अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।


इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।



महत्वपूर्ण तिथियाँ

महत्वपूर्ण तिथियाँ

तारीख

आवेदन शुरू होने की तिथि

26-01-2026

आवेदन की अंतिम तिथि

15-02-2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

08-03-2026

परीक्षा की तिथि

11-03-2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

13-03-2026

पात्रता मापदंड

  1. आवेदक शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य के राजकीय / राजकीयकृत / राज्य सरकार/भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय (जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं सभी प्राइवेट विद्यालयों को छोड़कर) / मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों / मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के कक्षा VIII के छात्र/ छात्रा आवेदन कर सकते हैं, जो छात्र/ छात्रा 55 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा VII की परीक्षा उत्तीर्ण हों तथा ऊपर अंकित कोटि के विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा VIII में नामांकित होकर विधिवत् रूप से अध्ययनरत् हैं । अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिए उत्तीर्णांक में 5% की छूट होगी।

  2. जो छात्र/ छात्रा सत्र 2025-26 में कक्षा VII से 55% (SC एवं ST कोटि के छात्र-छात्राओं को 5% की छूट होगी) या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होकर कक्षा VIII में अध्ययनरत् हैं, तथा जिनके माता पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय रू० 3.5 लाख से अधिक नहीं है आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र संलग्न करेंगे, वे सभी छात्र/ छात्रा राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) Academic Year 2025-26 (Project Year 2026-27) के पात्र होंगे।

  3. अंतिम रूप से चयनित छात्र/ छात्राओं को कक्षा VIII की परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना होगा। SC एवं ST कोटि के छात्र/ छात्राओं के लिए 5% की छूट होगी।


परीक्षा पैटर्न

Subject

No. of Questions

Marks

Duration

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

90

90

90 मिनट

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

90

90

90 मिनट

परीक्षा का पाठ्यक्रम :- परीक्षा का कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों का पता लगाना है। इस परीक्षा में प्रश्न राज्य सरकार के विद्यालयों में वर्ग VIII में पढ़ाए जाने वाले विषयों / पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।

मानसिक योग्यता परीक्षा के अन्तर्गत तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण से संबंधित शाब्दिक, अशाब्दिक प्रश्न एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षा के अंतर्गत विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान), सामाजिक विज्ञान (इतिहास, नागरिकशास्त्र एवं भूगोल) एवं गणित विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 (एक) अंक का होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रणाली के अंतर्गत 4 (चार) विकल्प वाले होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी /अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा। किसी प्रश्न विशेष पर दोनों भाषाओं में विवाद के स्थिति में अंग्रेजी भाषा का प्रश्न ही मान्य होगा। परीक्षार्थियों को अपना उत्तर OMR उत्तर-पत्रक पर देना है।


कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले SCERT, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://nmmssbihar.co.in

  • होम पेज के बीच में Important Links सेक्शन में जाएँ।

  • वहाँ दिए गए “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आप Bihar NMMS Examination 2026 Admit Card Download Page पर पहुँच जाएंगे।

  • अब Admit Card Login सेक्शन में अपना Aadhaar Number / Student Code सही-सही दर्ज करें।

  • अंत में Search Admit Card बटन पर क्लिक करें।

  • आपका NMMSS Exam 2026 Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।


Download Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page