top of page

RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 02/2025 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड III के 6238 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आंसर-की, उम्मीदवारों के जवाब और प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में जारी करेगा। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 06, 09, 10 और 13 मार्च 2026 को पूरे देश में बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। सभी पात्र नागरिक टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आंसर-की मार्च 2026 से किसी भी RRB भर्ती के क्षेत्रीय आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।



सारांश

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

टेक्नीशियन (ग्रेड III)

CEN नंबर

02/2025

कुल पद

6,238

परीक्षा तिथि

06, 09, 10 और 13 मार्च 2026

आंसर की स्थिति

जल्द जारी होगी

आंसर की जारी होने की तिथि

मार्च 2026 (संभावित)

आंसर की डाउनलोड लिंक

हेल्पलाइन नंबर

9513166371

Notice

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN 02/2025 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 06 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक किया गया था।

इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपने प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखने की सुविधा देने के लिए RRB के आधिकारिक पोर्टल पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जो मार्च 2026 में सक्रिय होगा।

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) देख सकेंगे। यदि किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी में आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) भी दर्ज कर सकेंगे।

कैसे डाउनलोड करें

RRB Technician Grade III भर्ती परीक्षा 2026 की Answer Key डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

  2. होम पेज पर Important Links सेक्शन में जाएँ।

  3. वहाँ दिए गए लिंक “Download Answer Key For Technician (Grade I & III) CEN No. 02/2025” पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद आप Answer Key डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे।

  5. यहाँ Applicant Login सेक्शन में अपना Registration Number और Date of Birth सही-सही दर्ज करें।

  6. स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।

  7. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।

Download Links

Download Technician Grade 3 Answer Key

Download Technician Grade 3 Answer Key Notice

Official Website




Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page