top of page

KVS NVS Answer Key 2026

CBSE, KVS और NVS की ओर से प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, प्राइमरी टीचर, JSA, ASO, लैब अटेंडेंट, MTS और अन्य विभिन्न पदों जैसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आंसर की, OMR शीट और प्रश्न पत्र PDF में जारी करेगा। KVS और NVS स्कूलों में 14967 वैकेंसी हैं। टियर-I भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को बोर्ड द्वारा बताए गए परीक्षा केंद्रों पर पूरे देश में आयोजित की गई थी। सभी इच्छुक उम्मीदवार टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आंसर की ऑनलाइन NVS या KVS के ऑफिशियल पोर्टल navodaya.gov.in या kvsangathan.nic.in से संभावित रूप से जनवरी 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।



सारांश

विवरण

जानकारी

भर्ती एजेंसी

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

पद नाम

शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पद

CEN संख्या

01/2025

कुल पद

14,967

परीक्षा तिथि

10 एवं 11 जनवरी 2026

उत्तर कुंजी की स्थिति

जल्द जारी की जाएगी

उत्तर कुंजी जारी तिथि

जनवरी 2026 (संभावित)

उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक

हेल्पलाइन नंबर

11-24050452, 53, 56, 57, 77

ईमेल आईडी

सूचना 

टियर-1 एवं टियर-2 की वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की OMR उत्तर पत्रक की स्कैन कॉपी तथा उत्तर कुंजी (Answer Key) कोCBSE,KVS एवंNVSकी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

इस संबंध में एक सार्वजनिक सूचना (Public Notice) भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर कुंजी एवं OMR शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तर कुंजी को सामान्यतः 2 से 3 दिनों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती (Objection/Challenge) दर्ज कर सके।

👉 प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹1000/- (रुपये एक हजार मात्र) का गैर-वापसी योग्य शुल्क (Non-Refundable Fee) निर्धारित है, जो प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में लिया जाएगा।


कैसे डाउनलोड करें?

1: सबसे पहले Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ navodaya.gov.in

2: होम पेज पर Important News सेक्शन में दिए गए मूविंग लिंक पर क्लिक करें:“Click here for Link for Viewing of Tier-1 Question Paper, Responses and Keys & Raising of Objections if any to Questions/ Options/ Keys”

3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आप Teaching & Non Teaching Post Recruitment Test 2026 की Answer Key डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

4: अब Applicant’s Login सेक्शन में अपना

  • Registration Number

  • Passwordसही-सही दर्ज करें।

5: इसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Security Pin / Captcha ध्यानपूर्वक भरें।

6: अब SUBMIT बटन पर क्लिक करें।

7: सबमिट करते ही आपकी KVS NVS Answer Key 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड / सेव / प्रिंट कर सकते हैं।


Download Links



bottom of page