top of page

Indian Air Force Medical Assistant Intake 02 2027 Vacancy

इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) ने एयरमैन इनटेक 02/2027 के तहत ग्रुप Y में मेडिकल असिस्टेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी योग्य भारतीय पुरुष उम्मीदवार ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट भर्ती इनटेक 02/2027 के लिए आधिकारिक CASB वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/airmen पर 06 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।


Recruitment poster for Indian Air Force Medical Assistant 2026 with uniformed man, job vacancy text, QR code, and Apply Now banner.

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण

तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

06 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

26 जुलाई 2026

परीक्षा तिथि

22–23 सितम्बर 2026

आवेदन शुल्क

श्रेणी

शुल्क

सभी अभ्यर्थी

₹550/-

भुगतान का माध्यम:डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

आयु सीमा

पद

जन्म तिथि (इन दोनों तिथियों सहित)

मेडिकल असिस्टेंट (10+2)

01 जुलाई 2006 से 01 जुलाई 2010

मेडिकल असिस्टेंट (डिप्लोमा / बी.एससी. फार्मेसी) – अविवाहित

01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008

मेडिकल असिस्टेंट (डिप्लोमा / बी.एससी. फार्मेसी) – विवाहित

01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2006

नोट: आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार की जाएगी। सभी जन्म तिथियाँ दोनों तिथियों

शैक्षणिक योग्यता

पद

शैक्षणिक योग्यता

मेडिकल असिस्टेंट (10+2)

अभ्यर्थी ने 10+2 / इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), जीवविज्ञान (Biology) एवं अंग्रेज़ी (English) विषयों के साथ कुल 50% अंक तथा अंग्रेज़ी में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो। या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स (Physics, Chemistry, Biology एवं English सहित) में कुल 50% अंक तथा अंग्रेज़ी में 50% अंक होने चाहिए।

मेडिकल असिस्टेंट (डिप्लोमा / बी.एससी. फार्मेसी)

10+2 (Physics, Chemistry, Biology एवं English) में कुल 50% अंक तथा अंग्रेज़ी में 50% अंक अनिवार्य हैं। इसके अतिरिक्त डिप्लोमा / बी.एससी. फार्मेसी में न्यूनतम 50% अंक तथा State Pharmacy Council या Pharmacy Council of India (PCI) का वैध पंजीकरण (Enrollment के समय) अनिवार्य होगा।

मेडिकल असिस्टेंट शारीरिक मानक

मापदंड

आवश्यक मानक

लंबाई (Height)

न्यूनतम 152 सेमी

वजन (Weight)

लंबाई एवं आयु के अनुसार IAF मानकों के अनुरूप

सीना (Chest)

न्यूनतम 77 सेमी, तथा 5 सेमी का फैलाव

सुनने की क्षमता (Hearing)

प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट सुनने में सक्षम

दांत (Dental)

स्वस्थ मसूड़े, अच्छे दांत तथा न्यूनतम 14 डेंटल पॉइंट्स

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

PFT-I

परीक्षा

21 वर्ष तक के अभ्यर्थी

21 वर्ष से अधिक (डिप्लोमा / बी.एससी. फार्मेसी)

1.6 किमी दौड़

07 मिनट के भीतर

07 मिनट 30 सेकंड के भीतर

PFT-II

परीक्षा

अधिकतम समय

टिप्पणी

10 पुश-अप्स (Push Ups)

01 मिनट

दौड़ समाप्त होने के 10 मिनट बाद

10 सिट-अप्स (Sit Ups)

01 मिनट

पुश-अप्स के 02 मिनट बाद

20 स्क्वाट्स (Squats)

01 मिनट

सिट-अप्स के 02 मिनट बाद

Apply Online Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page