top of page

DCECE Bihar Polytechnic Counselling 2026 Online Choice Filling

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECE बोर्ड) सभी नोटिफाइड सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए DCECE (PE) की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। बोर्ड ने एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 11 जून 2026 को घोषित किया था। सभी योग्य उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के लिए BCECE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर 23 जून 2026 से 30 जून 2026 (आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख) तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।


इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।



संक्षिप्त विवरण

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board

परीक्षा का नाम

Diploma Certificate Entrance Competitive Examination (DCECE) 2026

समूह (Discipline)

PE (Polytechnic Engineering)

काउंसलिंग स्थिति

प्रारंभ

काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग प्रारंभ तिथि

23 जून 2026

काउंसलिंग/चॉइस फिलिंग अंतिम तिथि

30 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

हेल्पलाइन नंबर

0612-2220230

हेल्पलाइन ईमेल

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम

तिथि

सीट मैट्रिक्स जारी

21 जून 2026

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रारंभ

23 जून 2026

चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि

30 जून 2026

प्रथम राउंड सीट आवंटन परिणाम

08 जुलाई 2026

प्रथम राउंड आवंटन पत्र डाउनलोड

08 जुलाई – 13 जुलाई 2026

दस्तावेज़ सत्यापन एवं नामांकन (राउंड-1)

11 जुलाई – 13 जुलाई 2026

द्वितीय राउंड सीट आवंटन परिणाम

20 जुलाई 2026

द्वितीय राउंड आवंटन पत्र डाउनलोड

20 जुलाई – 24 जुलाई 2026

दस्तावेज़ सत्यापन एवं नामांकन (राउंड-2)

23 जुलाई – 24 जुलाई 2026

सूचना

डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (PE)-2026 में 23 मई 2026 को शामिल हुए अभ्यर्थियों की मेरिट रैंकिंग बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। सभी योग्य अभ्यर्थियों एवं संबंधित संस्थानों को सूचित किया जाता है कि राज्य के सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में नामांकन हेतु ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (Choice Filling) एवं काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम तथा प्रक्रिया 21 जून 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी पसंद के कॉलेज एवं ट्रेड का चयन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करें तथा काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।


ऑनलाइन काउंसलिंग कैसे करें?

चरण

विवरण

1

DCECE (PE)-2026 ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं

2

रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड से लॉगिन करें

3

अपनी पसंद के कॉलेज एवं ब्रांच चुनें

4

अधिक से अधिक विकल्प भरें

5

अंतिम तिथि से पहले Choice Lock करें

6

आवश्यकता होने पर OTP के माध्यम से Unlock कर संशोधन करें

7

पुनः Choice Lock करें

8

चयनित विकल्पों का प्रिंट सुरक्षित रखें

Apply Online Links

Online Register & Choice Fill DCECE [PE]

Download DCECE [PE] Seat Matrix

Download DCECE [PE] Counseling Notice

Official Website


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page