BSEB Sakshamta Pariksha 5th 2026
- VINOD KUMAR
- Jan 5
- 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) विभिन्न विषयों के कक्षा 1 से 12 तक के योग्य नियोजित शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा 2026 5वीं और 5वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। सभी पात्र और इच्छुक नियोजित शिक्षक बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2026 के लिए 31 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि तक बीएसईबी सक्षमता की आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण | तिथि |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 31-12-2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 09-01-2026 |
आवेदन शुल्क
विवरण | जानकारी |
आवेदन शुल्क | ₹1100/- |
भुगतान का माध्यम | डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई (UPI) |
पात्रता मापदंड
स्थानीय निकाय द्वारा राज्य के प्राथमिक / मध्य / माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षक सहित) / पुस्तकालयाध्यक्ष ।
वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ में सम्मिलित नहीं हुए हैं अथवा अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिनके द्वारा सक्षमता परीक्षा, चतुर्थ हेतु आवेदन पत्र भरा गया है एवं परीक्षा शुल्क जमा किया गया है, परन्तु किसी कारणवश उनका परीक्षा आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा अनुमोदन नहीं किया गया है, वैसे अभ्यर्थी सक्षमता परीक्षा, पंचम में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क देय नहीं होगा, परन्तु उन्हें पुनः आवेदन पत्र भरना होगा।
Apply Online Links
Apply Online | |
Applicant Login | |
Download Notification | |
Official Website |




Comments