top of page

BRABU UG Admission 2026-30

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए 4 वर्षीय कार्यक्रम के तहत 'चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम' (CBCS) के अंतर्गत, स्नातक (UG)/ ग्रेजुएशन/ डिग्री (B.A, B.Sc, B.Com) पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। सभी पात्र उम्मीदवार UG प्रवेश सत्र 2026-30 के लिए, BRABU के आधिकारिक UMIS पोर्टल umis.brabu.ac.in पर 04 मई 2026 से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।


इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, पूरी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।



 महत्वपूर्ण तिथियां

विषय

विवरण

आवेदन शुरू होने की तिथि

04 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

25 मई 2026

आवेदन शुल्क

श्रेणी

शुल्क

General / OBC

₹600/-

SC / ST

₹300/-

आवेदन शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card एवं Net Banking के माध्यम से किया जाएगा।

पात्रता

कोर्स

योग्यता

UG (Arts) Course

अभ्यर्थी ने Bihar School Examination Board से I.A./ I.Sc./ I.Com या +2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/ राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की हो।

UG (Commerce) Course

अभ्यर्थी ने Bihar School Examination Board से I.A./ I.Sc./ I.Com या +2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/ राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की हो।

UG (Science) Course

अभ्यर्थी ने Bihar School Examination Board से केवल I.Sc. या +2 Science Stream परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/ राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की हो।

आवेदन कैसे करें?

UG Admission Session 2026-30 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

स्टेप

प्रक्रिया

1.

Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2.

होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में दिए गए लिंक "Applications are Invited for UG (2026-2030) Apply" पर क्लिक करें।

3.

अब Registration Form खुलेगा, जिसमें Applicant’s Full Name, Mobile Number, Password, Session, Programme एवं Course Selection जैसी सभी आवश्यक जानकारी भरें।

4.

Registration पूरा होने के बाद विस्तृत आवेदन फॉर्म भरें तथा हाल का Photograph, Signature एवं आवश्यक दस्तावेज PDF Format में अपलोड करें।

5.

इसके बाद आवेदन फॉर्म का Preview देखें और Integrated Payment Gateway के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6.

अंत में Confirmed Application Form डाउनलोड करें तथा भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Apply Online Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page