top of page

BPSSC Bihar Police SI Admit Card 2025

Updated: Jan 3

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ कमीशन (BPSSC) बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग में 1799 खाली पदों पर पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) / दारोगा की भर्ती के लिए एडवरटाइजमेंट नंबर 05/2025 का ऑनलाइन प्री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड द्वारा बताए गए परीक्षा केंद्रों पर पूरे राज्य में प्रीलिम्स परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को होगी। सभी योग्य उम्मीदवार बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2025 के लिए अपना एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2025 से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।



सारांश

विवरण

जानकारी

भर्ती एजेंसी

Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)

पद नाम

पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) / दरोगा

विज्ञापन संख्या

05/2025

कुल पद

1799

एडमिट कार्ड स्थिति

जल्द जारी किया जाएगा

एडमिट कार्ड जारी तिथि

30 दिसंबर 2025

प्री परीक्षा तिथि

18 एवं 21 जनवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

हेल्पलाइन नंबर

7050609515

हेल्पलाइन ई-मेल

डाउनलोड नोटिस

पुलिस अवर निरीक्षक (SI) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। यह परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) एवं 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थी अपने ई-एडमिट कार्ड दिनांक 30 दिसंबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर “Bihar Police”  के अंतर्गत जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी अपने ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट अवश्य लें।

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है, जैसे—

    • आधार कार्ड

  • यदि ई-एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या अनुपस्थित है, तो अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो (जो आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो के समान हों) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएँ।

यह भर्ती प्रक्रिया Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) द्वारा संचालित की जा रही है।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी यथा-प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे।

प्रथम चरणः- प्रारम्भिक परीक्षा- प्रारम्भिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी। उक्त पत्र में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किये जायेंगे।

द्वितीय चरणः मुख्य परीक्षा- प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे।

प्रथम पत्र 200 अंकों का सामान्य हिन्दी का 2 (दो) घंटे का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे एवं न्यूनतम अहर्ताक 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा।

द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से सम्बन्धित होगा। द्वितीय पत्र का पूर्णांक 200 होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी।

दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जायेगा। उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जायेगी।


एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • बसे पहले Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:bpssc.bihar.gov.in

  • होम पेज के ऊपर “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।

  • अब दिए गए लिंक “Click on this Link to download e-Admit Cards for Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar” पर क्लिक करें।

  • आप Bihar Police SI (Advt. No. 05/2025) भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

  • Candidates’ Login सेक्शन में निम्न विवरण सही-सही भरें:

    • रजिस्ट्रेशन ID या मोबाइल नंबर

    • जन्म तिथि (Date of Birth)

  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code सही-सही दर्ज करें।

  • अंत में SUBMIT बटन पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड BPSSC सर्वर से डाउनलोड हो जाएगा। एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

Download Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page