top of page

BPSSC Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत, बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष) के अंतर्गत बिहार होम गार्ड में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को पूरे राज्य में, बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवार हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अपना एडमिट कार्ड 25 मई 2026 से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।




सारांश

भर्ती एजेंसी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम

हवलदार क्लर्क

विज्ञापन संख्या

01/2026

कुल पद

64

एडमिट कार्ड स्थिति

जारी

एडमिट कार्ड जारी तिथि

25 मई 2026

परीक्षा तिथि

10 जून 2026 (बुधवार)

आधिकारिक वेबसाइट

हेल्पलाइन ईमेल

सूचना

10 जून 2026 (बुधवार) को एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट के “Home Guard” टैब पर 25 मई 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे – वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

यदि एडमिट कार्ड पर फोटो अस्पष्ट हो या फोटो उपलब्ध न हो, तो अभ्यर्थी आवेदन पत्र में लगाए गए फोटो के समान दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।


पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना

लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा लिखित परीक्षा में 1. हिन्दी, 2. अंग्रेजी, 3. गणित, 4. समाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), 5. विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), 6. सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होंगें। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

प्रश्न-पत्र- दो घंटा के एक प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिए जाएंगे।

लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/ योग्यता परीक्षा के लिए असफल घोषित किये जायेंगे।


कैसे डाउनलोड करें?

बिहार होम गार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए “Home Guard” टैब में जाएं।

  3. वहां उपलब्ध लिंक

    “E-Admit Card for the Post of Havildar Clerk (Direct) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar”

    पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद आप हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।

  5. अब Candidates’ Login सेक्शन में अपना

    • Registration ID / Mobile Number

    • Date of Birth सही-सही दर्ज करें।

  6. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।

  7. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।

  8. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।


Download Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page