top of page

Bihar ITI CAT Admit Card 2026

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के अधिसूचित संस्थानों में विभिन्न ITI ट्रेडों में प्रवेश हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2026 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड / हॉल टिकट जारी करेगा। ITICAT 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को पूरे राज्य में, बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


सभी पात्र उम्मीदवार बिहार ITI प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अपना एडमिट कार्ड 10 मई 2026 से BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से अपने पंजीकरण संख्या (Registration No.) और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।



सारांश

बोर्ड का नाम

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB)

परीक्षा का नाम

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2026 (ITICAT 2026)

एडमिट कार्ड स्थिति

जल्द जारी होगा

एडमिट कार्ड जारी तिथि

10 मई 2026

प्रवेश परीक्षा तिथि

17 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

हेल्पलाइन नंबर

0612-2220230

ईमेल आईडी

नोटिस

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा ITICAT 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 10 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Download Admit Card of ITICAT-2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।

या फिर Registration Number एवं Password डालकर Sign In करें और “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा पैटर्न

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रवेश परीक्षा के लिए एक ही वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पत्र होगा।

  • परीक्षा अवधि : 2 घंटा 15 मिनट

  • कुल अंक : 300

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

स्तर

गणित

50

100

माध्यमिक

सामान्य विज्ञान

50

100

माध्यमिक

सामान्य ज्ञान

50

100

माध्यमिक

कुल

150

300

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे।

  • गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कैसे डाउनलोड करें?

ITICAT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    BCECEB Portal

  2. होम पेज पर “Download ITICAT 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।

  4. Registered Candidates Sign-In सेक्शन में अपना Registration Number और Password दर्ज करें।

  5. इसके बाद Security Pin सही-सही भरें।

  6. अंत में Sign In बटन पर क्लिक करें।

  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड एवं प्रिंट कर लें।


Important Download Links


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page