बिहार बोर्ड इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के दिनांक 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया गया हैं।
आपको बता दें कि स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल ही अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जो स्कुल/कॉलेज प्रिंसिपल को बिहार बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया है। ऐसे में छात्र अपना प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल/कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं, और वहां से उस पर मुहर और हस्ताक्षर करवा कर प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 समिति की वेबसाइट पर दिनांक 10 जनवरी 2023 तक अपलोड रहेगा।
प्रायोगिक विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति के उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
कृपया ध्यान दें, यह बिहार बोर्ड इन्टर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 केवल प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर-0612-2230039 एवं 2235161 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments