top of page

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट 2023 के लिए आवेदन की तारीख अंतिम बार बढ़ाई गई

Writer: satyaphotostate201satyaphotostate201

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है। इससे पहले Bihar Board 12th Compartmental Exam 2023 Apply के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से 30 मार्च 2023 तक निर्धारित की गयी थी।


बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि जो छात्र दो विषय में असफल हुए है, वो BSEB 12th Compartment Exam 2023 में शामिल हो सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने इंटर का रजिस्ट्रेशन तो करवाया, लेकिन किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वो विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट मई 2023 में घोषित कर दिया जाएगा।

लेकिन छात्रों के हित में बिहार बोर्ड इंटर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षार्थी अब 17 अप्रैल 2023 तक अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट seniorseconndary.biharboardonline.com के माध्यम से भरे जाएंगे।

बिहार बोर्ड इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के महत्वपूर्ण विवरण

बीएसईबी ने 23 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। बीएसईबी ने इससे पहले 30 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण बंद कर दिया था।


लेकिन अब छात्रों को दुबारा मौका देते हुए 17 अप्रैल तक कंपार्टमेंटल आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1430 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम 31 मई, 2023 तक घोषित किया जाएगा।

 
 
 

Recent Posts

See All

India Post GDS Result 2025- OUT

इंडिया पोस्ट ने जनवरी 2025 चक्र रिक्ति के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर भर्ती के लिए पात्र 10वीं पास उम्मीदवारों से 21,413 पदों...

RRB Technician Gr-3 Result- OUT

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 02/2024 के लिए तकनीशियन ग्रेड 3 के 14298 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए...

Комментарии

Оценка: 0 из 5 звезд.
Еще нет оценок

Добавить рейтинг
bottom of page