top of page

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का ऑफिशियल मॉडल पेपर 2023 जारी


बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) परीक्षा 2023 (Bihar Board Inter Exam 2023) 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों वार्षिक 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस बीच बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का मॉडल पेपर 2023 भी जारी कर दिया है। छात्र मॉडल पेपर biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर मॉडल पेपर 2023 पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के चरण निचे दिए गए हैं।

बिहार बोर्ड ने 13 दिसंबर 2022 को बीएसईबी इंटर क्वेश्चन पेपर जारी किया, साथ ही बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार बोर्ड (Bihar Board BSEB) ने इंटर की वार्षिक परीक्षा का मॉडल पेपर संकायवार एवं विषयवार अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट मॉडल पेपर डाउनलोड कर उसी के अनुसार तैयारी करें ताकि परीक्षा की तैयारी और बेहतर हो सके।

BSEB ने जारी किये इंटर सैंपल प्रश्न पत्र

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फ़रवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं, BSEB ने 13 दिसंबर 2022 को बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए इंटर मॉडल मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया हैं। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की तैयारी कर रहे छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए कुछ दिन शेष बचे हैं, ऐसे में छात्र अपना पूरा ध्यान केन्दत्रित कर वार्षिक परीक्षा का तैयारी करें। विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न से वाकिफ कराने के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 12 के सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी किये गए हैं, इन लेटेस्ट बिहार बोर्ड मॉडल प्रश् पत्रों की मदद से छात्र न केवल प्रश्न पत्र के स्वरूप से परिचित हो सकते हैं, बल्कि बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित प्रश्नों के स्वरूप और प्रकार के बारे में भी जान सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर मॉडल पेपर्स का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करते हुए छात्र आगामी बोर्ड परीक्षा में सही उत्तर लिखने के लिए उचित रणनीति तैयार कर सकते हैं।


इस पोस्ट में, हमने छात्रों को बिहार बोर्ड द्वारा 12 वीं Science, Arts और Commerce छात्रों के लिए प्रकाशित किये मॉडल प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने का प्रोसेस बता रहे हैं। ध्यान रहें की ये सभी बिहार बोर्ड इंटर मॉडल पेपर 2023 लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम पर आधारित हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं का ऑफिशियल मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

  • इस मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको यहां क्लीक करना होगा

  • इसमें आपको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल जायेगा।

  • जहाँ आपको सभी विषयों के मॉडल पेपर का लिंक मिलेगा।

  • आप जिस भी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहते है।

  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।

  • उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने वो मॉडल पेपर खुलकर आ जायेगा।

  • जिसे आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

  • इस मॉडल पेपर के माध्यम से आप आसानी से परीक्षा की तैयार कर सकते है।

बिहार बोर्ड तहत इस बार होने वाली इंटर की परीक्षा 2023 के लिए बिहार बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। यह मॉडल पेपर सभी संकायों के सभी विषयों के लिए जारी किया गया है। ताकि विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में सहज हो सके। यह मॉडल पेपर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। इस मॉडल पेपर को आप स्वयं ऊपर दिए गए माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2023 में मैथ्स में 138 और फिजिक्स में 96 सवाल पूछे जाएंगे

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 में गणित विषय से 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और 8 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसमे से छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं। जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में कुल 96 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से कुल 48 सवालों के जवाब छात्रों को देने हैं। यह जानकारी बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 2023 के मॉडल पेपर से दी है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर में बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र का पैटर्न दिया गया है। मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

बीएसईबी 12वीं मॉडल पेपर 2023 बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया हैं, ताकि वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र के पैटर्न को अच्छे से समझ सकें। इसमें प्रश्नपत्र के पैटर्न के साथ कुल प्रश्नों की संख्या और समय आदि, अन्य महत्पूर्ण जानकारियां दिया गया है। छात्रों को सहूलियत हो इसलिए बिहार बोर्ड ने इस बार सब्जेक्ट कोड भी दिया है। साथ ही आपको ये भी बता दें की, गणित का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ पर अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह छात्र को अभी निर्देश देखने की अनुमति देता है।

BSEB 12वीं मॉडल पेपर 2023 का अभ्यास कर सकते है छात्र

बिहार बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले इंटर के छात्रों के लिए सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही मैट्रिक का मॉडल पेपर भी जारी कर दिया गया हैं। इससे छात्र Bihar Board 12th मॉडल पेपर की मदद से अपनी तैयारी कर सकते हैं।


आपको बता दें की, बिहार बोर्ड की ओर से इस बार प्रश्न पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक विषय में लघु और दीर्घ उत्तरीय दोनों प्रकार के प्रश्नों में 50 प्रतिशत वैकल्पिक प्रश्नों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के सभी विषयों का विषय कोड बोर्ड द्वारा अलग से दिया जाता है।

बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 का पैटर्न

  • हर परीक्षार्थी को आधे प्रश्नों का उतर देना होगा।

  • गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से 69 प्रश्नों के उत्तर होंगे।

  • इनमें 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, 30 शॉर्ट क्वेश्चन एवं 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे।

  • इंटर जीव विज्ञान में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 70 वस्तुनिष्ठ, 20 लघु और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।

  • प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। विज्ञान में 110 प्रश्न होंगे।

  • इंटर का मॉडल पेपर जारी, 50 फीसदी होंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न।

  • फिजिक्स और केमिस्ट्री के 96 में से 48 सवालों के जवाब देने होंगे।

मैथ्स का क्वेश्चन पेपर 32 पेज का होगा

इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और आठ दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं। मैथ्स का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। समिति ने सभी विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र प्रश्न पत्र देखकर सभी विषयों को समझ सकते हैं।



 
 
 

Recent Posts

See All
RRB ALP Vacancy 2025 Online

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 01/2025 के लिए वेतन स्तर-2 में 9970 रिक्तियों के लिए सहायक लोको पायलट (ALP)...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page